राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि व्रत पूजन, मातृ शक्ति की आराधना के साथ ही अंतःकरण की शुद्धि, आत्मानुशासन और मन की एकाग्रता बढ़ाने का अवसर भी देता है। राज्यपाल ने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं उपासना का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट

You May Like