राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीएम ने दी बड़ी सौगात

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में राज्य कर्मचारियों के फ्रीज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। सितम्बर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। जबकि जुलाई व अगस्त माह का एरियर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे।
पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही मंत्रिमंडल उपसमिति बनी हुई है। हम इस पर पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता से विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मी दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। राज्य सरकार, राज्य और पुलिस विभाग के हित में हर जरूरी निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने किया अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

देहरादून। जनपद के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुसने, पुस्ते टूटने, खाद्य एवं अन्य सामग्री खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर आज जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अधोईवाला, केवल बिहार, आईटीपार्क, सन्तला देवी, खाबड़वाला, गल्जवाड़ी तथा चुक्खुवाला क्षेत्रों का स्थलीय […]
डीएम ने किया अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

You May Like