राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर लाल हुई भाजपा, फूंका कांग्रेस का पुतला

News Hindi Samachar

हरिद्वार: लक्सर रोड जगजीतपुर तिराहे पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस का पुतला दहन का प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर पर अपना रोष जताया।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के इस बयान से कांग्रेस का आदिवासी महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, आदिवासियों का शोषण ही किया है। आज जब पूरे देश की जन भावनाओं के अनुरूप एक आदिवासी महिला का निर्वाचन राष्ट्रपति पद पर हुआ है कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ था, तभी से द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी के उपहास का शिकार बन रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कठपुतली तक कहा। डा. चौहान ने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, सुनील सैनी, लव शर्मा, नागेंद्र राणा, प्रभात कुमार, सूबे सिंह, कमल बाल्मीकि, अभिषेक त्यागी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काबुल में गुरुद्वारे के दरवाजे पर बम विस्फोट

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कार्त-ए-परवान गुरुद्वारे के दरवाजे पर जबर्दस्त बम विस्फोट हुआ है। बम विस्फोट से गुरुद्वारे के आसपास कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। पिछले महीने भी इस गुरुद्वारे में हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी थी। अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता […]
काबुल में गुरुद्वारे के दरवाजे पर बम विस्फोट

You May Like