राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेनी शहर बखमुत से पीछे नहीं हटने का संकल्प लिया 

News Hindi Samachar

यूक्रेन:  रूसी बलों द्वारा बखमुत शहर पर कब्जा करने के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने तबाह हुए इस पूर्वी शहर से पीछे नहीं हटने का सोमवार को संकल्प लिया। रूस पिछले छह महीने से इस शहर पर हमले कर रहा है, जिनमें हजारों लोगों की जान चली गई है।

जेलेंस्की के एक सलाहकार ने एक हफ्ते पहले कहा था कि यूक्रेनी बलों को बखमुत से पीछे हट जाना चाहिए, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोमवार को शीर्ष सैन्य अधिकारियों की एक बैठक में रक्षा अभियान जारी रखने और बखमुत में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के पक्ष में बात की। बाद में उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनके सलाहकार बखमुत में रूस का मुकाबला करने और पीछे नहीं हटने पर सहमत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई

शिमला:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि में करीब पांच गुना वृद्धि करने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने सोमवार को […]
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई

You May Like