राष्ट्रपति ने कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर, रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

News Hindi Samachar
देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर दिया हैI उनकी जगह अब रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैI कोश्यारी ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दिया थाI इसके अलावा महाराष्ट्र समेत 13 राज्य के राज्यपालों व एलजी में फेरबदल किया गया हैI राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया है। वहीं लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को एलजी बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुंभारभ

प्रदेश भर के 1 लाख 76 हजार अन्त्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के कण्डोलिया मैदान से मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुंभारभ किया। इस दौरान उन्होंने 23 महिलाओं को गैस रिफिल का लाभ देकर योजना की शुरूआत की। इस मौके […]

You May Like