रूस में उठाए जा रहे हैं आतंकवाद विरोधी कदम, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दी जानकारी

News Hindi Samachar
मॉस्को: रूस की राजधानी माॅस्को में सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी कदम उठाए जा रहे हैं और शहर की सड़कों पर अतिरिक्त नियंत्रण शुरू किया गया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोबयानिन ने शनिवार सुबह टेलीग्राम पर कहा, “ सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से माॅस्को में आतंकवाद विरोधी उपाय किए जा रहे हैं। सड़कों पर अतिरिक्त नियंत्रण शुरू किया गया है। बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन को प्रतिबंधित किया जा सकता है।” क्षेत्रीय गवर्नर एंड्री वोरोब्योव ने टेलीग्राम पर लिखा कि माॅस्को क्षेत्र में सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उपाय भी शुरू किए गए हैं। दक्षिणी क्षेत्रों के मार्ग की जांच की संभावना है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के बाहर यात्राएं नहीं करने का अनुरोध किया है। रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र में भी सुरक्षा उपाय मजबूत किए गए हैं। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने कल वैगनर ग्रुप निजी सैन्य कंपनी (पीएमसी) के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की ओर से दिए गए बयानों पर सशस्त्र विद्रोह को उकसाने के लिए एक आपराधिक मामले का खुलासा किया। एफएसबी ने बताया कि रूसी क्षेत्र पर तनाव बढ़ने का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्षिण कोरिया के खिलाफ एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप में अभियान शुरू करेगा भारत, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट 

कुआलालंपुर: भारत 2023 एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप के शुरुआती दिन पांच दिसंबर को ग्रुप सी में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टूर्नामेंट का आयोजन पांच से 16 दिसंबर तक बुकित जलील स्थित नेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा। भुवनेश्वर में हुए हुए पिछले विश्व कप […]
दक्षिण कोरिया के खिलाफ एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप में अभियान शुरू करेगा भारत, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट 

You May Like