रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों का बैंड बाजे के किया साथ स्वागत

News Hindi Samachar
हरिद्वार: कांवड़ मेले में गंगा जल भरने के लिए आने वाले कांवड़ियों का पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर बैंड की धुन के साथ स्वागत किया। इस दौरान कांवडि़यों को डीएम व एसएसपी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पुलिस का एक नया अंदाज रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर उस समय देखने को मिला, जब बाहर से आने वाले कांवडि़यों का जीआरपी और आरपीएफ के आला अधिकारी बैंड बाजे के साथ स्वागत कर रहे थे। कांवडि़यों के स्वागत के लिए पीएसी का विशेष बैंड बुलवाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों के गले में फूल माला डाली। एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह का कहना है कि ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद हरिद्वार में कांवड़िये आए हैं, जो न केवल हरिद्वार बल्कि प्रदेश के लिए एक सुखद अनुभव है। पुलिस का प्रयास है कि कांवड़ियों का दिल से स्वागत किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ियों की सुविधा के लिए हरिद्वार जिले के दोनों टोल प्लाजा निशुल्क किए गए

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में श्रावण मास की धूम मची हुई है। पूरा हरिद्वार शहर शिवभक्त कांवड़ियों से अटा पड़ा है। शनिवार शाम तक बड़ी संख्या में डाक कांवड़िये अपने वाहनों के साथ हरिद्वार पहुच चुके हैं और अभी इनका आना निरन्तर जारी है। रविवार और सोमवार को भारी संख्या में […]
कांवड़ियों की सुविधा के लिए हरिद्वार जिले के दोनों टोल प्लाजा निशुल्क किए गए

You May Like