रेशम कीट पालन व्यवसाय लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने में कारगर

News Hindi Samachar

चमोली। रेशम कीट पालन व्यवसाय लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने में कारगर साबित हो रहा है। चमोली जिले में काश्तकार कृषि व पशुपालन के साथ रेशम कीटपालन को सहायक करोबार के तौर पर अपनाकर अपनी आजीविका मजबूत बना रहे है। इस कारोबार में कम लागत और अच्छा मुनाफा भी है। घर बैठे असानी से इस व्यवसाय को किया जा सकता है। जिले में अब किसानों का रूझान रेशम कीट पालन की आरे बढने लगा है।
दशोली विकासखंड के बगडवालधार, पाडुली की रहने वाली शांति देवी बताती है कि वे वर्ष 2000 से रेशम कीटपालन का कार्य कर रही है। शुरूआत में शहतूत के पेड व कीटपालन सामग्री के अभाव में कुछ परेशानी जरूर रही। लेकिन रेशम विभाग के द्वारा वर्ष 2012 में क्लस्टर विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत रेशम कीटपालन भवन की अनुदान सहायता और कीटपालन उपकरण जैसे ट्रे, रेंक, फीडिंग स्टेण्ड, चाॅपिंग नाइफ आदि मिलने से काफी फायदा मिला। रेशम कीटपालन के लिए रेशम विभाग द्वारा उनकी निजी नाप भूमि पर 300 शहतूत के पौधे भी लगाए गए। आज बसंत और मानसून ऋतु में शांति देवी करीब 50 किग्रा रेशम कोया का उत्पादन कर रही है। जिससे इनको अच्छी खासी आमदनी मिल रही है। इसके अलावा शांति देवी ओक टर्सर की नर्सरी उत्पादन एवं राजकीय रेशम फार्म में कर्षण कार्य से भी जुडी है। यहां से भी इनको आय अर्जित हो रही है। धीरे धीरे ही सही पर अब काश्तकारों का रूझान सहायक कारोबार के तौर पर रेशम कीटपालन की ओर बढने लगा है और आज जनपद चमोली में 390 से अधिक किसान रेशम कीटपालन से जुड़ गए है। कोविड काल में नंदकेशरी में 10 लोगों के समूह ने 25 हजार कोकून का उत्पादन कर 50 हजार से अधिक आय अर्जित की है। साथ ही 45 हजार मणिपुरी बाॅज पौधों की नर्सरी तैयार की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी योजना के तहत पार्टी हित को साध रही भाजपा: विपक्ष

पटना। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर तक गरीबों को मुफ्त में अनाज देने की घोषणा की है गरीबों को यह आनाज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दी जा रही है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ता भी इस योजनाओं […]
सरकारी योजना के तहत पार्टी हित को साध रही भाजपा: विपक्ष

You May Like