विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर चमोली हादसे के घायलों का हाल-चाल जाना

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और साथ ही घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी ना रहने के निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ ऋषिकेश एम्स निदेशक डॉक्टर मीनू भी मौजूद रही।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण शुक्रवार दोपहर ऋषिकेश एम्स पहुंची जहां अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती चमोली हादसे के घायलों से मुलाकात की। साथ ही अस्पताल प्रशासन सहित उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। सबसे पहले उन्होंने इलैक्ट्रिक बर्न की वजह से बुरी तरह झुलसे घायल संदीप का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने घायल संदीप और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दूसरे घायल सुशील को देखने गए। उन्होंने चिकित्सकों की टीम से घायलों को दिए जा रहे इलाज संबंधी जानकारियां भी हासिल की।

इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने उन्हें बताया कि ट्रॉमा तथा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम घायलों के स्वास्थ्य की गहन निगरानी में जुटी है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स में उपचार हेतु भर्ती कोटद्वार निवासी प्रदीप नेगी से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और उपचार कर रहे चिकित्सकों से बेहतर इलाज देने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 वी षणमुगम की उपस्थिति में शुक्रवार को आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम सचिवालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा वित्तीय व्यय निगरानी, ईवीएम-वीवीपीएटी, ईआरओ नेट, आईटी एप्लीकेशन, पोस्टल […]
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित

You May Like