वैन और बाइक में भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल

News Hindi Samachar

रूद्रपुर: हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक में भिड़ंत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मारुति वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुार बृहस्पतिवार को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत होने से दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार रिफाकत अलि (25), उसके ताऊ सराफत अलि (62) और पड़ोस में रहने वाला सुमित (22)  की मौत हो गई। रिफाकत अलि ताऊ और पड़ोसी सुमित के साथ बाइक से बाजपुर आ रहा था। जबकि वैन हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। वैन में सवार गांव महेशपुरा निवासी राकेश, अनारवती, ममता, रोहित, अमन, वंदना घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेंगू के खिलाफ ग्रांउड जीरो पर नजर आए स्वास्थ्य सचिव, लोगों से की मुलाकात

देहरादून: चिकित्सा स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आज खुद धरातल पर उतरकर डेंगू की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कामों को परखा। स्वास्थ्य सचिव ने देहरादून जनपद के डेंगू से प्रभावित धर्मपुर, रेसकोर्स, आफीसर्स कालोनी बी व सी ब्लॉक, अजबपुर, नेहरू कालोनी, आदि क्षेत्रों […]
डेंगू के खिलाफ ग्रांउड जीरो पर नजर आए स्वास्थ्य सचिव, लोगों से की मुलाकात

You May Like