शनिवार को प्रदेश में मौसम बदलने के आसार

News Hindi Samachar

 देहरादून:  पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की संभावनाओं के चलते शनिवार से मौसम करवट ले सकता है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इससे देहरादून समेत अन्य इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी।

शुक्रवार को देहरादून में देर सुबह तक कोहरे की धुंध छाई रही। इससे यातायात पर खासा असर पड़ा। लोग वाहनों की लाइट जलाकर चलते नजर आए। करीब पौने दस बजे के बाद हल्की धूप निकली। वहीं, गुरुवार की सुबह भी देहरादून में कोहरे की धुंध छाई रही मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, हिमालय से टकराने की संभावना है।

इसके अगले दिन से सर्दी बढ़ेगी। 2200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। नैनीताल का मौसम इस बार न केवल बेईमान साबित हो रहा है, बल्कि सैलानियों को भी निराश कर रहा है। पिछले सालों तक जनवरी में ही कई दौर का हिमपात हो जाता था। इस बार इसकी दूर दूर तक उम्मीद नहीं है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह से सक्रिय न होने के कारण हुआ है। दिसंबर-जनवरी में नैनीताल और इसके आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों भवाली, मुक्तेश्वर, धानाचूली, गागर आदि में होने वाली बर्फबारी स्थानीय लोगों के साथ साथ सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहती है।

बर्फबारी के दौरान बड़ी संख्या में सैलानी इन क्षेत्रों में उमड़ते हैं और पर्यटन व्यवसायियों को रोजगार भी मिलता है। इस बार मौसम का मिजाज एकदम जुदा है। जाड़ों में ठंड के बजाय दिन की चटक धूप में पसीना निकालने वाली गर्मी है। दोपहर बाद माल रोड में ठीक वैसा ही मौसम रहाजैसा मई-जून में होता है। सुबह-शाम ठंड जरूर पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर दिया धरना

देहरादून: बैंकों के एकीकरण के बाद भी मांगों पर कार्यवाही नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को ज्वाइंट फोरम ऑफ यूनियन बैंक यूनियंस उत्तराखण्ड ने धरना दे कर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों का कहना था कि आंध्रा और कोर्पोरेशन बैंकों का यूनियन बैंक में एकीकरण विगत वर्ष हुआ था। जिसके […]
मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर दिया धरना

You May Like