शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया ड्रेनेज कार्यो का निरीक्षण

News Hindi Samachar
देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रेसकोर्स में सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेनेज कार्यो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेनेज कार्य पर हुए अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसे सुधारा जाए। शुक्रवार को मंत्री डॉ अग्रवाल रेसकोर्स पहुंचे। इस दौरान ड्रेनेज के कार्यो का निरीक्षण कर सड़क के ऊंचे उठे चेंबर का सड़क के बराबर करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण को हटाने के लिए भी निर्देशित किया। इस मौके पर पार्षद रोहन चंदेल, अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, राजेश कुमार लांबा, अनमोल अरोड़ा, हनी साहनी, गुरप्रीत छाबड़ा, सतीश भटनागर संजय कालरा आदि उपस्थित थे। बता दे की रेस कोर्स में सिंचाई विभाग की ओर से करीब 725 मीटर लंबे ड्रेनेज का कार्य किया गया है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 2 करोड रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा हैं देश के भविष्य, युवाओ के प्रोत्साहन के लिए सरकार कर रही अनेक कार्य: रेखा आर्या

देहरादून: परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपर्पज हाल में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया।आयोजन की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह युवा महोत्सव जिसका की आज शुभारंभ हुआ है यह युवाओ के लिए कारगर साबित होगा।उन्होंने सभी से अपने जीवन […]
युवा हैं देश के भविष्य, युवाओ के प्रोत्साहन के लिए सरकार कर रही अनेक कार्य: रेखा आर्या

You May Like