श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों की मंत्री जोशी ने की समीक्षा

News Hindi Samachar

देहरादून: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ज्ञात हो कि आगामी 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव में देश के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर अमृत लाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नैनीताल कर्नल सुबोध शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उधमसिंहनगर कर्नल बीडी धपोला, मेजर बीएस रौतेला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पॉलीथिन कचरा बैंक का शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश का प्रथम ऐसा बैंक है जो घरों, सड़कों से गंदगी को साफ करेगा। साथ ही आमदनी का माध्यम भी बनेगा।। इसके अलावा इस बैंक से पॉलीथिन […]
पॉलीथिन कचरा बैंक का शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन

You May Like