संतुष्ट होने की बात नहीं, देशहित के मामले में हम एकजुट हैं: खड़गे

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को अफगानिस्तान की ताजा स्थिति की जानकारी दी। बैठक समाप्त होने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संतुष्ट होने और नहीं होने की बात नहीं है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संतुष्ट होने और नहीं होने की बात नहीं है। यह देशहित का मामला है। लोगों और राष्ट्र के हित में एकजुट होकर काम करना है। उन्होंने कहा है कि वेट एंड वॉच। जिसका मतलब है कि अभी दूसरे देशों का क्या रुख रहेगा, तालिबान के बारे में। उनका क्या विचार रहेगा यह भी बताया जाएगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने एक महिला (अफगान) राजनयिक का मुद्दा उठाया।उस पर उन्होंने कहा था कि हो गई गलती, ऐसा आगे से नहीं होगा, इसे वो देखेंगे। बाकी दिल्ली में जो छात्र हैं उनका हित भी देखा जाएगा। हमने जो 6-7 मुद्दा उठाया था, उस पर उन्होंने जवाब दिया है। हालांकि कितना अमल होता है, हम देखेंगे।
आपको बता दें कि संसदीय सौंध में आयोजित सर्वदलीय बैठक में एस जयशंकर के अलावा राज्यसभा के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चैधरी, द्रमुक नेता टी आर बालू, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल सहित कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
इस बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि 31 पार्टियों के 37 नेता बैठक में मौजूद घ्थे। इस मुद्दे पर सरकार और सब राजनीतिक पार्टियों की एक जैसी राय है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान लोगों को निकालने में है और सरकार इसके लिए सबकुछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरी बात को अपने गंदे एजेंडे का मुद्दा न बनाएं: नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की हर तरफ से वाहवाही हो रही है। इन सब के बीच नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के […]
मेरी बात को अपने गंदे एजेंडे का मुद्दा न बनाएं: नीरज चोपड़ा

You May Like