संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वाहन चालक का शव, हत्या की आशंका

News Hindi Samachar
देहरादून: पछवादून चकराता थाना क्षेत्र के अंर्तगत एक यूटीलिटी चालक का शव म्यूडा की गडाड छानी में सदिंग्ध अवस्था में मिला है। परिजनों ने गांव के रहने वाले दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। चकराता थाना क्षेत्र में लाखामंडल क्षेत्र के म्यूडा की गडाड छानी में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। संदिग्ध अवस्था में मिले शव को लेकर हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों द्वारा दो लोगों पर नामजद कर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। चकराता थाना प्रभारी शिशुपाल राणा को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के म्यूडा गांव के एक छानी में संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। वहां पर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को विकासनगर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सोनू दास 32 वर्ष निवासी ग्राम सिलामू के रूप में हुई। सोनू दास के भाई सुभाष ने पुलिस को तहरीर देकर म्यूडा गांव के रहने वाले दो लोगों पर सोनू की हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैनिक राजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन

कोटद्वार: सिक्किम आर्मी सप्लाई कोर में तैनात सैनिक राजेंद्र सिंह (42) का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया। यहां से से पूरे सैनिक सम्मान के साथ पार्थिव शरीर कोटद्वार के मुक्तिधाम में ले गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक राजेंद्र सिंह […]
सैनिक राजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन

You May Like