सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौत

News Hindi Samachar
रुद्रपुर: बीती रात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा युवक के भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और शव को मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह महिला दरोगा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने परिचित के साथ एक विवाह समारोह से वापस घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।। पुलिस के मुताबिक गीता देवी पत्नी मदन सिंह उम्र 44 जेपी नगर अल्मोड़ा पहाड़ी सुनार फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप गुरुवार की रात गदरपुर रोड एक बारात घर में आयोजित विवाह समारोह से वापस परिचित के साथ स्कूटी से लौट रही थी। निगम के पास स्कूटी को भूसी से भरा ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिर गये। सूचना पर बगवाड़ा चैकी प्रभारी अशोक कांडपाल, बाजार पुलिस चैकी प्रभारी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आज सुबह महिला दरोगा नेहा राणा ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। उन्होंने बताया कि मृतका का पति फौज में है। परिवार के लोग और रिश्तेदार मोर्चरी पहुंच गए। पति भी पहुंचने वाले हैं। आरोपी चालक मय वाहन को पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईएमए पास आउट परेडः देश को मिले 343 युवा सेना अफसर

–मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट भी पास आउट देहरादून: देश की आन बान शान की रक्षा करने के लिए शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 343 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनके साथ ही बारह मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट भी […]
आईएमए पास आउट परेडः देश को मिले 343 युवा सेना अफसर

You May Like