सतपाल महाराज ने किया दसऊ मंदिर में भण्डारे का आयोजन

News Hindi Samachar
-संस्कृति मंत्री की पहल पर चालदा महाराज में पहुंचे हजारों श्रद्धालु विकासनगर/देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर में चल रहे जागडा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व के दूसरे दिन दसऊ स्थित चालदा महाराज में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी ओर से भण्डारा आयोजित कर श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में राजकीय जागरा मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जयकारों और पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की धुन पर झूमते हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को महासू देवता के दर्शन किए। इस दौरान आयोजित मेले में जौनसार बावर की लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। हजारों श्रद्धालुओं ने हनोल मंदिर में रात्रि जागरण कर लोक नृत्य की प्रस्तुति से आराध्य देवता की स्तुति की। मंगलवार को देवता के शाही स्नान के उपरांत देव चिह्नों को गाजे-बाजे के साथ वापस गर्भगृह में स्थापित किया गया। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर में चल रहे जागडा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व के दूसरे दिन दसऊ स्थित चालदा महाराज में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी ओर से भण्डारा आयोजित कर श्रृद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। महाराज पिछले काफी समय से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जल्दी ही हनोल स्थित महासू देवता मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर वहां का सुनियोजित विकास किया जायेगा। जौनसार बाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल मंदिर में पूजा दर्शन के लिए हर वर्ष जांगड़े में हजारों श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए महाराज की पहल पर सरकार ने विकासखण्ड कालसी, चकराता, पुरोला और मोरी क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के सभी -शासकीय , अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश भी किया था ताकि अधिक से अधिक श्रृद्धालु जागड़े में प्रतिभाग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटेश्वर बांध परियोजना में हिंदी पखवाड़े के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

देहरादून: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड कोटेश्वर बांध परियोजना में हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को महाप्रबंधक (परियोजना) अनिरुद्ध कुमार बिश्नोई ने पुरस्कृत किया। कोटेश्वर बांध परियोजना में 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया था। पखवाड़े के दौरान कार्यालयों में हिंदी में काम-काज को बढावा देने के […]
कोटेश्वर बांध परियोजना में हिंदी पखवाड़े के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

You May Like