सदर बाजार के गोदाम से 470 किलोग्राम से अधिक क्रैकर्स बरामद

News Hindi Samachar

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक गोदाम से 470 किलोग्राम से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किये गए और गोदाम के मालिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने राजधानी में 1 जनवरी 2022 तक सभी तरह के पटाखे फोड़ने और बेचने पर रोक लगा दी है। डीपीसीसी के आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों को निर्देशों को लागू करने के लिए कहा गया है। इस आदेश के बाद दशहरे और दीवाली से पहले पुलिस एक्टिव हो गयी है। पटाखों की जानकारी मिलने पर पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक गोदाम से 470 किलोग्राम से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किये गए और गोदाम के मालिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रिहान (21) उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह त्यौहार के दौरान चीजें बेचने का काम करता है। पुलिस ने कहा कि यहां गोदाम से कुल 472.4 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये गए और गोदाम 12 हजार रुपये किराये पर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अवैध पटाखे उत्तर प्रदेश के मेरठ से खरीदे थे और दिवाली पर ऊँचे दाम पर बेचने का उसका इरादा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हानवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा करते हैं

महानमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी प्रकार के भय, रोग और शोक का समापन हो जाता है। मां सिद्धिदात्री की कृपा से व्यक्ति को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। अनहोनी से भी सुरक्षा प्राप्त होता है और मृत्यु पश्चात मोक्ष भी मिलता है। महानवमी के […]
हानवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा करते हैं

You May Like