समाजवादी पार्टी एनसीपी के साथ करेगी गठबंधन

News Hindi Samachar

दिल्ली। सूत्रों से लगातार यह जानकारी मिल रही है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि उत्तर प्रदेश का हाल बुरा है। इसे सुधारना होगा। यही कारण है कि हम समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इन सबके बीच महाराष्ट्र की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी दस्तक देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 2022 चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव केके शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव से बातचीत हो गई है। अब केवल सीटों का चयन होना है। इन लोगों ने कहा कि शरद पवार ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश में एनसीपी को युवाओं और किसानों की आवाज उठानी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही हैं। जो भाजपा की सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसे दबाया जा रहा है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश में जो फिलहाल छोटी भूमिका में दल हैं उन से गठबंधन करेंगे। ऐसे में समाजवादी पार्टी और एनसीपी के बीच गठबंधन होता है तो जाहिर सी बात है कि सपा खुद को मजबूत स्थिति में ला सकती है। हालांकि देखने वाली बात तो यह भी होगी कि एनसीपी सपा को कितना फायदा पहुंचा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेती घाटे का सौदा नहीं

चमोली। पर्वतीय क्षेत्रों में जो लोग काश्तकारी को घाटे का सौदा समझते है उनके लिए काश्तकार देवेन्द्र नेगी एक मिसाल पेश कर रहे है। वैज्ञानिक तरीके से फल एवं सब्जियों के उत्पादन से जुड़े काश्तकार श्री नेगी हर साल 3.50 लाख से अधिक की आमदनी कर रहे है। मोली जिले […]
खेती घाटे का सौदा नहीं

You May Like