समुदाय विशेष के युवक ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

News Hindi Samachar

देहरादून: शहर कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग से दुष्‍कर्म और गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र 17 वर्ष) के पेट में दर्द हुआ। पुत्री से पूछा तो वह रोने लगी और बताया कि एक लड़का जिसका नाम उवैश कुरैशी है और वह मुस्लिम बस्ती गांधी ग्राम में रहता है।

पीडिता ने बताया कि वह आते-जाते उसे परेशान करता था। एक दिन वह घर में घुसा और जबरन नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि यह बात किसी को बतायी तो वह उसे व उसके भाई को जान से मार देगा। कुछ दिन पहले नाबालिग ने आरोपित को पेट में दर्द होने की बात कही तो आरोपित घर आया और प्रेगनेंसी किट देकर गया।

तब नाबालिग को पता चला कि वह गर्भवती है। आरोपित ने नाबालिग पर गर्भपात का दबाव बनाया और दवा देकर गर्भपात करवा दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड भ्रमण पर जा रहे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के MTB Cycling Expedition दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान कार्यक्रम में कर्नल अंशुमान भदौरिया प्रधानाचार्य निम, मेजर देवल बाजपेयी […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

You May Like