सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी को लगाया फ्लैग

News Hindi Samachar
देहरादून: सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों संभाला मोर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। साथ ही उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री व समापन पर गृह मंत्री अमित […]
सीएम धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों संभाला मोर्चा

You May Like