सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य सभा से विपक्ष के नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसदों और पूर्व सांसदों ने इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी और संसद के दोनों सचिवालयों के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश भर के राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों और कॉलेजों से चुने गए युवा प्रतिभागियों ने इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के समारोह में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे के तहत अल्मोड़ा आए हैं। बिमौला स्थित हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवालबाग में आजीविका महोत्सव में शिरकत करेंगे। वह वहां जनसंवाद और जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। शनिवार की शाम […]
अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

You May Like