नयी दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक से भारतीय खिलाड़ियों की वापसी हो चुकी है और उन्हें पांच सितारा अशोका होटल में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को सम्मानित किया। इसी बीच भाजपा की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा दें।
पीएम मोदी ने कहा कि क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों के प्रति भी जुनून पैदा हो। ऐसे में सांसद खेलों की तरफ ध्यान दें। भाजपा की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन करें। उन्होंने ने कहा कि मिशन मोड में काम करना जरूरी है।
गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारतीय अभियान में स्वर्णिम चमक डाली तो वहीं मीराबाई चानू और रवि दहिया ने रजत पदक जीते। जबकिपुरुष हॉकी टीम के अलावा लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक हासिल किये।
उत्तराखंड में भी ओवैसी उतारेंगे उम्मीदवार, 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
Tue Aug 10 , 2021
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा उत्तराखंड चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से राज्य की सियासत तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में इस बार का मुकाबला कांटे […]

You May Like
-
वर्ष 2025 तक भारत टीवी मुक्त होगा : प्रधानमंत्री
News Hindi Samachar September 25, 2022

