सिक्किम सरकार करेगी अग्निवीरों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री तमांग

News Hindi Samachar

गंगटोक:  मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ‘अग्निपथ योजना’ की सराहना करते हुए घोषणा की है कि सेना में चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सिक्किम सरकार विभिन्न पुलिस सेवाओं में अग्निवीरों की सीधी भर्ती करेगी।

मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ शुरू करने का निर्णय सराहनीय है। यह योजना पिछले दो वर्षों में सशस्त्र बलों की कमी को दूर करेगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खोलेगी। उन्होंने घोषणा की है कि सिक्किम सरकार राज्य के अग्निवीर को सेना में चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद विभिन्न पुलिस सेवाओं में सीधी भर्ती करेगी।

मुख्यमंत्री ने इस योजना और दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से रक्षा प्रणाली मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निपथ के विरोध की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें :डीजीपी

देहरादून: अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश करें और अगर कोई भी किसी प्रकास से कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश […]
अग्निपथ के विरोध की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें  :डीजीपी

You May Like