सिडकुल की फैक्ट्री में लिफ्ट में फंसने से श्रमिक की मौत

News Hindi Samachar

रुद्रपुर: रुद्रपुर जिले में स्थित सिडकुल फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया। सिडकुल के अंतर्गत डॉल्फिन फैक्ट्री की वेंडर पीपी ऑटो फैक्ट्री में सुबह माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से श्रमिक की जान चली गई।

मृतक का नाम राहुल (30) पुत्र शेर सिंह बताया जा रही और वे रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था।

संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। सूचना पाकर सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। फैक्टरी के अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे।

राहुल यहां अपने बहन और जीजा के साथ रहता था। राहुल के रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करने वाले बहनोई सुरेंद्र ने बताया कि राहुल के माता-पिता नहीं है। वह उन्हीं के पास रहकर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली हादसे को लेकर कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

देहरादून: चमोली हादसे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को राज्य सरकार का पुतला फूंका। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखंड […]
चमोली हादसे को लेकर कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

You May Like