सीएम केजरीवाल ने कहा- लगातार बारिश के कारण दिल्ली के सभी स्कूल सोमवार को रहेंगे बंद

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लगातार बारिश के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में रविवार सुबह 8:30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में 153 मिमी बारिश हुई। वर्ष 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में यह सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी हवाओं के संपर्क के कारण दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश हो रही है। शनिवार को दिल्ली में इस सीजन की यह पहली भारी बारिश थी। केजरीवाल ने कहा, पिछले दो दिनों में हुई मूसलाधार बारिश को देखते हुए और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिमी बारिश के बाद से सर्वाधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवार, 10 जुलाई 2023 का पंचांग

धर्म-संस्कृतिः राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 19, शक सम्वत् 1945 प्रथम (शुद्ध) श्रावण कृष्ण, अष्टमी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 26। जिल्हिजा 21, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 जुलाई सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे […]
सोमवार, 10 जुलाई 2023 का पंचांग

You May Like