सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन, पुलिस की ई-बीट एप भी हुई लांच

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने आज पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन करने के साथ पुलिस की ईबीट एप भी लांच की। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। वहीं इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में नए भवन का डिजाइन ऐसा हो कि कम से कम जमीन में बेहतर निर्माण हो सके। भारत सरकार की फ्लैगशिप स्कीम में उत्तराखंड अब सबसे आगे निकल रहा है। हमें आने वाले 25 सालों को लेकर योजना बनानी होगी। पुलिस को भी इसी हिसाब से तैयार रहना होगा। गृह विभाग के कामों की भी जल्द समीक्षा की जाएगी। बजट की कमी किसी काम में नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, दिए ये निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने वहां पर फैली गदंगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का […]
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, दिए ये निर्देश

You May Like