सीएम धामी ने सुनी जनता दरबार में समस्याएं, किया मौके पर निस्तारण

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने मौजूदा अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिये। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम को जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिए जाने के निर्देश दिए| कहा कि भी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित मॉनेटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, आईजी के.एस. नगन्याल, अपर सचिव नवनीत पाण्डे, जगदीश चन्द्र काण्डपाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 15.67 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि

नई दिल्ली (आईएएनएस): 10 फरवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़े में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 10 फरवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह से पता चला है कि सकल संग्रह 15.67 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह से 24.09 प्रतिशत […]
वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 15.67 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि

You May Like