सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण में तेजी लाए: जिलाधिकारी सोनिका

News Hindi Samachar

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों पर संबंधित एल-1, एल-2 अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद करते हुए शिकायतों का निस्तारण में तेजी लाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी प्रत्येक दिन शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हुए पोर्टल पर अद्यतन करें। उन्होंने नगर निगम, लोनिवि, जल संस्थान, सिंचाई, आदि समस्त विभागों को सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  झरना कमठान, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के दो दिवसीय 15वें सम्मेलन का दून में हुआ शुभारंभ

देहरादून: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 15वें सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि प्रतिभाग […]
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के दो दिवसीय 15वें सम्मेलन का दून में हुआ शुभारंभ

You May Like