सीमा पर शहीद राइफलमैन को दी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: प्रखंड के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत (27 साल) ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। हादसे की खबर के बाद से ही परिवार सहित पूरा गांव में शोक में डूब गया। आज बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सेना द्वारा पैतृक गांव लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ शहीद शैलेन्द्र सिंह कठैत को पैतृक घाट भागीरथी नदी में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत (27 साल) भारत चीन सीमा पर स्थित ग्यालढुंग में तैनात थे। पेट्रोलिंग करते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे चट्टान पर गिर गए थे। हालांकि सेना की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आशीष गुसाईं ने बताया कि सेना के जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। जवान के सिर और पैर पर चोट के निशान मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामलला की प्राण प्रतिष्ठाः दिवाली जैसे उत्सव के लिए लोगो में उत्साह

देहरादून: इन दिनों हर ओर राम नाम की धुन छाई हुई है। पालनहार लड्डू गोपाल की तरह दुकानों पर पीतल के रामदरबार, पटका, झंडे, रामचरितमानस, राम नाम के लॉकेट आदि की भी खूब मांग है। रामभक्तों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों ने अभी से ही स्टॉक मंगा लिया है। […]
रामलला की प्राण प्रतिष्ठाः दिवाली जैसे उत्सव के लिए लोगो में उत्साह

You May Like