सुरक्षा व सुशासन की नींव पर बनेगी प्रगति व समृद्धि की भव्य इमारत: सीएम योगी

News Hindi Samachar

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह सर्वविदित है कि देश की सत्ता का मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसी प्रकार यह भी सच है कि भारत की शक्ति व समृद्धि के लिए उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। उत्तर प्रदेश में विगत पांच सालों में सुरक्षा व सुशासन नींव तैयार हुई है। इसी नींव पर आगामी पांच सालों में प्रगति व समृद्धि की भव्य इमारत तैयार होगी। यह नया यूपी प्रधानमंत्री के नए भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।

सीएम योगी सोमवार शाम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विकास का सफर विषय पर आल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के साथ विशेष वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वर्तमान समय में हमारा देश वैश्विक पटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के अनुरूप नए भारत की विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारे राज्य उत्तर प्रदेश की आबादी लगभग 25 करोड है। यह देश की सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसलिए भारत की विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश की भूमिका भी सबसे महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यशपाल आर्य ने नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण किया

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज विधिवत रूप से विधानसभा भवन में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पार्टी के विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि […]
यशपाल आर्य ने नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण किया

You May Like