सूडान में फंसे कुछ भारतीयों को सुरक्षित निकाला, इस बड़े मुस्लिम देश ने की मदद

News Hindi Samachar
खार्तूम:  सूडान में सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच संघर्ष के चलते फंसे हर देश के लोगों को फंसे सुरक्षित निकाला जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कई देशों से सहयोग को लेकर बातचीत की। इसी बीच सऊदी अरब संकटग्रस्त देश सूडान में फंसे भारतीयों की मदद को आगे आया है। सऊदी अरब ने सूडान से भारत और बांग्लादेश सहित कई देशों के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। सूडानी सेना ने शनिवार को कहा कि देश के मुख्य हवाई अड्डे सहित राजधानी खार्तूम में संघर्ष जारी रहने के बीच वह अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और फ्रांस के राजनयिकों को सैन्य विमानों के जरिये सूडान से बाहर निकालने के प्रयासों का समन्वय कर रहा है। उल्लेखनीय है कि इस अफ्रीकी देश में खूनी संघर्ष दूसरे हफ्ते भी जारी है। सूडानी थलसेना ने कहा कि उसके प्रमुख जनरल अब्दुल फतह बुरहान ने विभिन्न देशों के नेताओं से बात की, जिन्होंने अपने नागरिकों एवं राजनयिकों की सुरक्षित निकासी का अनुरोध किया। हिंसा से प्रभावित सूडान से लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया के बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर के कहा कि ‘उसने सूडान से अपने और मित्र देशों के कुछ नागरिकों को बाहर निकाला है। इनमें कई राजनयिक भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के 91 और दूसरे अन्य देशों के 66 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, बुल्गारिया, कुवैत, कतर, यूएई, मिस्र, ट्यूनिशिया, फिलीपींस, कनाडा और बुर्किना फासो के नागरिक हैं। सऊदी अरब इन सभी को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। सूडान में हिंसा भड़कने के बाद विदेशी नागरिकों की पहली आधिकारिक निकासी बताई जा रही है। इन सभी को लेकर एक जहाज शनिवार को जेद्दा पहुंचा। सऊदी अरब ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के आग्रह के बाद भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद दी है। जयशंकर ने मंगलवार को सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सौद से बात कर भारतीय नागरिकों की निकासी का आग्रह किया था। बता दें कि सूडान की राजधानी खार्तूम में भीषण खूनी संघर्ष हो रहा है। हालांकि अमेरिका की पहले पर पहले 24 घंटे के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी,  लेकिन यह 24 घंटे से पहले ही खत्म हो गई। इसके बाद ईद के कारण तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोर्श ग्रां प्री टेनिस चैंपियनशिप क्वार्टर फाइनल में सियाटेक से भिड़ेगी

स्टटगार्ट: शीर्ष क्रम की इगा स्वोटेक पोर्श टेनिस ग्रां प्री चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। पसली की चोट से उबरने के बाद अपने पहले टूर्नामेंट में, सियाटेक ने प्री क्वार्टर फाइनल में झेंग किनेन को 6-1, 6-4 से हराया। पिछले महीने इंडियन वेल्श टूर्नामेंट के बाद, यह वह […]
पोर्श ग्रां प्री टेनिस चैंपियनशिप क्वार्टर फाइनल में सियाटेक से भिड़ेगी

You May Like