सैनिक कल्याण मंत्री ने कारगिल दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

News Hindi Samachar

देहरादून: सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कारगिल दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी से उनके कार्यालय में पूर्व सैनिक कर्नल भंडारी ने भी मुलाकात कर सैनिक कल्याण मंत्री से रानीपोखरी में कैंटीन के निर्माण करने की कार्यवाही हेतु आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासन ने अंकिता केस से जुड़े सरकारी वकील को हटाया

पौड़ी: आखिकार शासन ने अंकिता भंडारी केस मामले से जुड़े शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत को हटा दिया है। अंकिता के माता, पिता ने अधिवक्ता पर केस को कमजोर करने का आरोप लगाया था और उन्होंने वकील को हटाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई थी। और मांग पूरी न […]
शासन ने अंकिता केस से जुड़े सरकारी वकील को हटाया

You May Like