सैन्यधाम के अमर जवान ज्योति में अर्पित होगा 21 पवित्र नदियों का जल

देहरादून: सोमवार को सैन्यधाम के लिए 21 पवित्र नदियों का पानी कलशों में भर कर देहरादून लाया गया। जल संग्रहण यात्रा के देहरादून स्थित घंटाघर पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, पवित्र जल को अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। कहा, पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर भी सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं।

सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जोशी ने कहा, जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। इससे पहले जल संग्रहण यात्रा को विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों ने देहरादून के लिए रवाना किया। कलश यात्रा में 11 पंडित भी शामिल थे, जो मंत्रोच्चार करते हुए जल लेकर देहरादून पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाइना पीक की पहाड़ी में लगातार भूस्खलन से दहशत का माहौल

नैनीताल: नैनीताल की सबसे ऊंची पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। नैनीताल चाइना पीक की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन से दहशत का माहौल है। रविवार की देर रात पहाड़ी से एक बार फिर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते क्षेत्रवासियों में दहशत दिख रही है। पहाड़ी के ऊपरी छोर में करीब […]
चाइना पीक की पहाड़ी में लगातार भूस्खलन से दहशत का माहौल

You May Like