स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार मामले में महिला मैनेजर समेत एक गिरफ्तार

News Hindi Samachar
देहरादून: राजधानी के बीचोंबीच स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यपार का पुलिस ने पर्दाफाश किया हैI पुलिस ने छपा मारकर महिला मैनेजर समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्पा सेंटर का मालिक फरार। सेंटर से तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। तलाशी करने पर स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। चकराता रोड के क्राउन टावर स्थित डिलाइट स्पा सेंटर में छापे के दौरान पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार चला रही महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया हैI जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा था। इस काम के लिए मनोज ने महिला मैनेजर इरम को रखा था। वह आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी। इरम ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1000 रुपया किराया लेती थे। इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था। ग्राहको से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2 हजार से 4 हजार रुपये तक लिए जाते थे। उक्त सारा लेन देन का काम मैनेजर इरम देखती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग और आयुर्वेद हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है: राज्यपाल

देहरादून: आयुर्वेद के सिद्वान्तों और समग्र स्वास्थ्य देखभाल में इसके महत्व के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु गुरूवार को राजभवन में ‘‘आयुर्ज्ञान सम्मेलन’’ आयोजित किया गया। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग और आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य प्रबंधन,जड़ी-बूटी कृषिकरण एवं […]
योग और आयुर्वेद हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है: राज्यपाल

You May Like