स्वामित्व योजना का तीन हजार गांवों को मिलेगा लाभ: मोदी

News Hindi Samachar

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना सिर्फ कानूनी दस्तावेज देने की योजनाभर नहीं है, बल्कि ये आधुनिक टेक्नॉलॉजी से देश के गांवों में विकास और विश्वास का नया मंत्र भी है। इस कोरोना काल में भी देखा है कि कैसे भारत के गांवों ने मिलकर एक लक्ष्य पर काम किया, बहुत सतर्कता के साथ इस महामारी का मुकाबला किया।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71 लाख लाभार्थियों को अधिकार अभिलेख का वितरण किया। इसके बाद पीएम मोदी स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना से लोगों को बैंकों से लोन लेना और भी ज्यादा आसान होगा। ये अधिकार अभिलेख लाभार्थियों की समृद्धि का साधन बनेगा। ये लोग डिजीलॉकर के माध्यम से अपने फोन पर अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना सिर्फ कानूनी दस्तावेज देने की योजनाभर नहीं है, बल्कि ये आधुनिक टेक्नॉलॉजी से देश के गांवों में विकास और विश्वास का नया मंत्र भी है। इस कोरोना काल में भी देखा है कि कैसे भारत के गांवों ने मिलकर एक लक्ष्य पर काम किया, बहुत सतर्कता के साथ इस महामारी का मुकाबला किया। बाहर से आए लोगों के लिए रहने के अलग इंतजाम हो, भोजन और काम की व्यवस्था हो, वैक्सीनेशन से जुड़ा काम हो, भारत के गांव बहुत आगे रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि वो जमाना देश पीछे छोड़ आया है जब गरीब को एक-एक पैसे, एक-एक चीज के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। अब गरीब के पास सरकार खुद चलकर आ रही है और गरीब को सशक्त कर रही है। मुद्रा योजना में लोगों को अपना काम शुरू करने के लिए बैंकों से बिना गारंटी ऋण का अवसर दिया है। इस योजना के तहत पिछले 6 वर्षों में करीब 29 करोड़ ऋण दिए गए हैं, करीब 15 लाख करोड़ रुपये की ऋण राशि दी गई है। ड्रोन टेक्नोलॉजी से किसानों को, मरीजों को, दूर-दराज के क्षेत्रों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए हाल ही में अनेक नीतिगत निर्णय लिए गए हैं। ड्रोन बड़ी संख्या में भारत में ही बने, इसमें भी भारत आत्मनिर्भर हो, इसके लिए च्स्प् स्कीम भी घोषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को लखीमपुर जाने की दी इजाजत

#राज्य सरकार ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी राजनीतिक दलों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी यूपी सरकार के गृह विभाग की तरफ से दी गई है। लखनऊ। लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर पूरे प्रदेश में सियासत अपने चरम पर है। कांग्रेस […]
योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को लखीमपुर जाने की दी इजाजत

You May Like