रुड़की: महाशिवरात्रि पर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के जा रही श्रद्धालुओं की कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू और अंशु अपनी आई-20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही इनकी कार हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक ही कार आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई। हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को कार से निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।अंकिता भंडारी हत्याकांड: पौड़ी ट्रांसफर की याचिका खारिज
Fri Feb 17 , 2023
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला कोटद्वार से पौड़ी ट्रांसफर करने की याचिका खारिज कर दी गई है। अंकिता भंडारी की मां ने केस की सुनवाई जिला सत्र न्यायाधीश पौड़ी में करने के लिए याचिका दाखिल की थी। पौड़ी की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए केस स्थानांतरण की याचिका […]

You May Like
-
नशे में फंसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा- डीजीपी
News Hindi Samachar September 28, 2024
