हरीश रावत बैठेंगे एसआईटी ऑफिस के बाहर धरने पर, सरकार से की ये मांग

News Hindi Samachar
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए, सरकार से बेटियों को न्याय दिलाने के लिए आगे आने की बात कही है। हरीश रावत ने अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए एसआईटी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठने का एलान किया है। हरीश रावत का कहना है कि अंकिता भंडारी और दिल्ली में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई बेटी को न्याय दिलाने के लिए वह शीघ्र ही फिर से एक रात के लिए धरने पर बैठेंगे। उत्तराखंड की बेटी के साथ छावला में हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद उसे न्याय मिले, इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आवाज उठाई है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से इस संबंध में पहल करते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल करने के लिए देश के नामचीन अधिवक्ताओं से राय मशवरे की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ही न्याय की इस लड़ाई को आगे ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी के साथ निर्भया जैसी ही दरिंदगी हुई। उसके साथ दुष्कर्म और उसकी आंखों में तेजाब डाला गया। उसके अंगों में कांच भर दिया गया। इसके बाद वह तड़प-तड़प कर मर गई। आखिर उसके हत्यारे कौन हैं, आज यह बड़ा प्रश्न बन गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तमाम सामाजिक संगठनों और मूर्धन्य नेताओं ने न्याय की आवाज बुलंद की है। लोग इस लड़ाई को आगे ले जाना चाहते हैं, लेकिन बिना सरकार की मदद के वह बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री ने मिजोरम खदान हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम खदान हादसे पर दुख जताते हुए बुधवार को मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा कि मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने […]
प्रधानमंत्री ने मिजोरम खदान हादसे पर जताया दुख

You May Like