हादसा: चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत, कई घायल

News Hindi Samachar

चमोली: चमोली में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में कार्य के दौरान करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि साइट पर मौजूद कई लोगों की मौत हो गई। साइट पर कुल 24 लोग मौजूद थे जिनमें से 15 लोगों की मौत हो गई और बाकी बुरी तरीके से झुलस गए हैं। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अब तक 15 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक पीपलकोटी का आउट पोस्ट इंचार्ज भी शामिल हैं। चमोली पुलिस के मुताबिक, नदी के किनारे एक डेडबॉडी पड़ी थी जिसे देखने के लिए कई लोग वहां पर मौजूद थे।

वहीं, कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, नदी के किनारे नमामि गंगे का प्रोजेक्ट चल रहा था। जिसमें कई मजदूर घायल हुए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। स्थानीय विधायक के मुताबिक, प्रोजेक्ट साइट पर आज सुबह बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। इस फेस को दोबारा जोड़ते हुए करंट फैल गया है। विधायक ने पावर कॉरपोरेशन पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, दुनिया के 57 देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

नई दिल्ली: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2023 में भारतीय पासपोर्ट का रुतबा बढ़ा है। अब भारतीय लोग बिना वीजा के दुनिया के 57 देशों में जा सकते हैं। यानि इन सभी 57 देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। वहीं यदि टॅाप की बात की जाए तो दुनिया […]
मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, दुनिया के 57 देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

You May Like