हार्दिक पांड्या और बीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पर लगा रेप का आरोप

News Hindi Samachar

रहनुमा भाटी ने अपनी शिकायत में मुंबई इंडियंस और भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सनसनीखेज शिकायत कुख्यात गैंगस्टर रियाज भाटी की पत्नी रहनुमा भाटी ने दर्ज कराई थी।

नयी दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन माने जाने दाऊद इब्राहिम के गुर्गे रियाज भाटी की पत्नी रहनुमा भाटी ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाएं हैं। रहनुमा ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पति ने उन्हें सेक्स वर्कर बनाया है। अपनी शिकायत में रहनुमा भाटी ने कई हाई प्रोफाइल नामों का जिक्र भी किया है। रहनुमा भाटी ने अपनी शिकायत में मुंबई इंडियंस और भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सनसनीखेज शिकायत कुख्यात गैंगस्टर रियाज भाटी की पत्नी रहनुमा भाटी ने दर्ज कराई थी, जिसे दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। शिकायत में इन दोनों के अलावा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और पृथ्वीराज कोठारी का भी नाम है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी को स्वीकार नहीं किया है क्योंकि शिकायतकर्ता अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है। यह शिकायत सितंबर में दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।

रहनुमा ने दावा किया कि रियाज भाटी ने उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यवसायियों, राजनेताओं और खिलाड़ियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। रियाज ने कथित तौर पर मना करने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, रियाज भाटी (दाऊद इब्राहिम की कथित करीबी सहयोगी) की पत्नी रहनुमा भाटी ने 24 सितंबर को मुंबई के सांताक्रूज पीएस में रियाज भाटी, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला, हार्दिक पांड्या और पृथ्वीराज कोठारी द्वारा बलात्कार-छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। आरोपों की पुष्टि कर रही पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंगल पर नहीं हो सकता अतिक्रमण, लोगों को वहां रहने का अधिकार नहींः सुप्रीम कोर्ट

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की खंडपीठ ने कहा, ‘‘जंगल में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आपको हटा दिया गया है क्योंकि यह एक वन क्षेत्र है और वह घोषणा थी३। न्यायालय बार-बार उस जमीन पर संरचनाओं के अस्तित्व पर सवाल उठाता रहा है।” नयी दिल्ली। […]
जंगल पर नहीं हो सकता अतिक्रमण, लोगों को वहां रहने का अधिकार नहींः सुप्रीम कोर्ट

You May Like