देश में कोरोना के 10,256 नए मरीज, 39 की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 10,256 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 13,528 है। जबकि इससे 39 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 37 लाख 70 हजार 913 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.61 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 90 हजार 707 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.43 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4.22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 43 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून -पिथौरागढ़ हैली सेवा को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, हफ्ते में एक दिन चलेगी 7 सीटर पवन हंस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून – अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार […]
देहरादून -पिथौरागढ़ हैली सेवा को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, हफ्ते में एक दिन चलेगी 7 सीटर पवन हंस

You May Like