देश में कोरोना के 14,506 नए मरीज

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में बुधवार को सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 14,506 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 11,574 है। जबकि कोरोना संक्रमित 30 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 28 लाख 08 हजार 666 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.57 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 99 हजार 602 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.35 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 33 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। अबतक कुल 86 करोड़ 19 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

14वीं अन्तर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में आठ जिलों के पुलिसकर्मी दिखायेंगे प्रतिभा

फिरोजाबाद: पुलिस लाइन फिरोजाबाद में आगरा जोन के सभी आठ जनपदों की 14वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारम्भ किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ जिलों के पुलिसकर्मी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। जनपद फिरोजाबाद स्थित पुलिस लाइन में आगरा जोन की 14वीं अन्तर जनपदीय प्रतियोगित वर्ष–2022 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस […]

You May Like