17 से 20 मई तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन

देहरादून। उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन के हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशन बीच ओवरब्रिज पर गर्डर रखे जाने की वजह से हरिद्वार-देहरादून रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचलन 17 से 20 मई तक प्रभावित रहेगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बीच ओवरब्रिज पर गर्डर रखने के दौरान 17 से लेकर 20 मई तक हरिद्वार-देहरादून रूट पर रेलवे ट्रैफिक प्रभावित रहेगा जिसमें ट्रेन नंबर-12017 नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस सिर्फ हरिद्वार तक जाएगी जबकि ट्रेन नंबर -19031 अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश एक्स.19 मई को सिर्फ हरिद्वार तक चलेगी।
ट्रेन नंबर-14229 प्रयाग राज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्स.17 और 19 मई को हरिद्वार तक ही जाएगी। ट्रेन नंबर-12018 देहरादून-नई दिल्ली एक्स. 20 मई को देहरादून के स्थान पर हरिद्वार से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। सिंह ने बताया कि इस दौरान निरस्त होने वाली ट्रेन में 12092 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 20 मई,12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस 20 मई, 04374 देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस 20 मई ,04373 सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस 20 मई आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाकालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी की जमकर पिटाई

रूड़की। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पड़ोसी के घर दूध लेने गई तो पड़ोसी के नौकर ने नाबालिग को अकेला देख बुरी नीयत से पकड़ लिया। जिसके बाद नौकर ने नाबालिग के कपड़े उतारने का प्रयास किया। विरोध करने और जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर नाबालिग […]
नाकालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी की जमकर पिटाई

You May Like