देश में कोरोना के 17,092 नए मरीज

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 17,092 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 14,684 है। जबकि कोरोना संक्रमित 29 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 28 लाख 51 हजार 590 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.54 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 9 हजार 568 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.14 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 12 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 32 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार के ऋषि कुल स्थित एक घर में निकला विशालकाय अजगर,घरवालों के उड़ गए होश

हरिद्वार: इन दिनों धर्म नगरी हरिद्वार में सांपों का निकलना लगातार जारी है ताजा मामला हरिद्वार के ऋषि कुल से पत्रकार और शिक्षक दीपक नौटियाल के घर का है जहां सुबह के समय एक अजगर घर की बालकनी में देखा गया अजगर काफी विशालकाय था और घर में बनी बालकनी […]
हरिद्वार के ऋषि कुल स्थित एक घर में निकला विशालकाय अजगर,घरवालों के उड़ गए होश

You May Like