दरोगा भर्ती धांधली मामले में 20 दरोगा सस्पेंड

News Hindi Samachar

देहरादून: दरोगा भर्ती धांधली मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में 12 आरोपी हैं। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद 20 दरोगाओं को सस्पेंड किया गया है। 2015 दरोगा सीधी भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने 20 दरोगा को निलंबित कर दिया है।

2015 में भर्ती हुए यह दरोगा जांच पूरी होने तक निलंबित रहेंगे। बता दें कि यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी।

पता चला था कि इस भर्ती में नकल करने के बाद दरोगा में सफलता पाई। इस मामले की जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी मामले की जांच कर रहा है। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई गई थी। विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। 8

अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में कुल 12 आरोपी हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 20 दरोगा का नाम सामने आया है। सभी को सस्पेंड किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोट का समय मुश्किल था, मगर अभ्यास नहीं छोड़ा : पीवी सिंधु

नई दिल्ली: भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को कहा कि चोट के कारण उनका जो समय कोर्ट से दूर गुज़रा वह मुश्किल था, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद अभ्यास करना नहीं छोड़ा। अगस्त 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में सिंधु की बाईं एड़ी फ्रैक्चर हो गयी […]
चोट का समय मुश्किल था, मगर अभ्यास नहीं छोड़ा : पीवी सिंधु

You May Like