मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रकरण की जांच जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं आरोपियों को सजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। बता दे कि मामला राजस्व पुलिस से लक्ष्मण झूला थाना को स्थानांतरित होने के बाद अब एसआईटी को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग, सड़क पर उतरे एमबीपीजी कॉलेज के छात्र

हल्द्वानी: अंकिता हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश जारी है। हल्द्वानी में आज अंकिता हत्याकांड के विरोध और आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कॉलेज से लेकर डीएम कैंप हल्द्वानी तक रैली निकाली और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं के […]
अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग, सड़क पर उतरे एमबीपीजी कॉलेज के छात्र

You May Like