बॉबी कटारिया पर 25 हजार का इनाम घोषित

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया पर देहरादून में यातायात बाधित करके सड़क पर शराब पीने के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बॉबी के खिलाफ 21 अगस्त को गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में बॉबी कटारिया के मसूरी किमाडी मार्ग पर बीच सड़क पर कुर्सी टेबल लगाकर शराब के सेवन के साथ यातायात को बाधित किया। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए नशे की हालत में लापरवाही और उतावलेपन से बाइक चलाई जा रही थी। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने प्रभारी निरीक्षक कैण्ट को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिस पर बॉबी कटारिया के विरुद्ध थाना कैण्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद बॉबी कटारिया को नोटिस जारी किये गए लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और न ही बयान के लिए विवेचना अधिकारी से समक्ष उपस्थित हुआ। इस पर आरोपित के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट के बाद से वह फरार है। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बॉबी कटारिया पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्यातक 2025 की उपलब्धियों को लेकर बनाएं योजनाः मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए निर्यातक अभी से 2025 के लक्ष्य को लेकर योजना को बनाएं। प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी की भूमिका निभानी […]
निर्यातक 2025 की उपलब्धियों को लेकर बनाएं योजनाः मुख्यमंत्री धामी

You May Like