26 मार्च 2023,आज का पंचांग

News Hindi Samachar
धर्म: राष्ट्रीय मिति चैत्र 05, शक संवत् 1945, चैत्र शुक्ल पंचमी, रविवार, विक्रम संवत् 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 13। रमजान 03, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 मार्च सन् 2023 ई॰। भगवान सर्वशक्तिमान है तो सारे दुःखी और बीमार लोगों की पीड़ा खत्म क्यों नहीं कर देता? सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 01 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 11 बजकर 32 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बालव करण सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार : नवरात्रि का पांचवां दिन, श्री लक्ष्मी नाग पंचमी सूर्योदय का समय 26 मार्च 2023: सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 26 मार्च 2023: शाम 6 बजकर 35 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 26 मार्च 2023: अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। रवि योग दोपहर में 2 बजकर 1 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। आज का अशुभ मुहूर्त 26 मार्च 2023 : राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आज का उपाय : नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा करें और बच्चों को मिठाई खाने को दें। मंदिर में अन्न का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संकल्प सत्याग्रह  

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रविवार को महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एकदिवसीय सत्याग्रह कर रहे। पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह संकल्प सत्याग्रह सभी […]
राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संकल्प सत्याग्रह  

You May Like