झूला पुल गिरने से तीन लोग लापता

News Hindi Samachar
साओ पाउलो : दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में मम्पीटुबा नदी पर बना एक झूला पुल गिरने से कम से कम तीन लोग लापता हैं और 20 अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के टोरेस शहर को पासो डे टोरेस (सांता कैटरिना में) से जोड़ने वाला साधारण हैंगिंग ब्रिज कार्निवाल अतिरिक्त वजन के कारण टूट गया। टोरेस के पर्यटन सचिव माथियस जुंगेस ने सोमवार को स्थानीय मीडिया को बताया, तीस लोगों को बचा लिया गया है और वे अब भी तीन लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। रियो ग्रांडे डो सुल की राजधानी पोटरे एलेग्रे शहर में स्थानीय रेडियो स्टेशन रेडियो गौचा ने अग्निशमन विभाग का हवाला देते हुए कहा कि दुर्घटना के समय पुल पर 100 से अधिक लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेबनान ने सीरियाई शरणार्थियों की वापसी पर सऊदी विदेश मंत्री की सराहना की

बेरूत : लेबनान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह शरणार्थियों की वापसी को लेकर सीरिया के साथ बातचीत को प्रोत्साहित करने पर सऊदी विदेश मंत्री की स्थिति की सराहना करता है। लेबनान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि, “सीरियाई शरणार्थियों के मुद्दे को संबोधित करने के […]
लेबनान ने सीरियाई शरणार्थियों की वापसी पर सऊदी विदेश मंत्री की सराहना की

You May Like