30 मार्च 2023,आज का राशिफल

News Hindi Samachar

मेष राशि- मेष राशि वालों की पराक्रम क्षमता बढ़ रही है। अपनों के साथ की वजह से आप तरक्की कर रहे हैं। हर व्यक्ति आपको कंधा से कंधा मिलाकर व्यावसायिक सफलता की ओर लेकर जा रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी थोड़ी दूरी वाली है। स्वास्थ्य भी अभी साथ नहीं दे रहा है। व्यापार आपका बढ़ रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- मधुभाषी बने रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी पार्टनरशिप में थोड़ी दिक्कत दिख रही है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लाभप्रद समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- विरोधी परास्त होंगे। राजनैतिक लाभ मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। तांबे की वस्तु का दान करें।

तुला राशि- यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम विवाह विवाह की तरफ जाएगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजरेगा। हरी वस्तु का दान करना उचित रहेगा।

मकर राशि- शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आपका प्रभाव शत्रुओं पर पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम हो सकते हैं। शुभता में वृद्धि होगी। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। भावुक होकर निर्णय न लें। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य खासकर मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। यद्यपि भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी व भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य नरम गरम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत बढ़िया है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

30 मार्च 2023,आज का पंचांग

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: आज का पंचांग 30 मार्च 2023, गुरुवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 09, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 17। रमजान 07, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 मार्च सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल […]
30 मार्च 2023,आज का पंचांग

You May Like